Welcome to झाबुआ हलचल   Click to listen highlighted text! Welcome to झाबुआ हलचल
परवलिया

राजू मुनिया ने पेश की इंसानियत की मिसाल,,सड़क पर घायल को देख अनदेखा करते रहे लोग, रोजगार सहायक ने पहुंचाया अस्पताल…

परवलिया@उमेश पाटीदार

इंसानियत आज भी जिंदा है परवलिया शासकीय स्कूल के पास सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े एक अज्ञात व्यक्ति को लोगों ने नशे में धुत समझकर नजरअंदाज कर दिया। लेकिन ग्राम परवलिया के रोजगार सहायक राजू मुनिया ने मौके पर पहुंचकर तत्परता दिखाते हुए घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से थांदला सिविल अस्पताल पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश की। घटना आज दोपहर की है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शासकीय स्कूल के समीप सड़क पर एक व्यक्ति बेहोशी हालत में पड़ा था। काफी देर तक लोग उसे देखकर निकलते रहे। अधिकांश लोगों को लगा कि वह नशे में है।इसी दौरान वहां से गुजर रहे रोजगार सहायक राजू मुनिया की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने तुरंत स्थिति को समझा और आसपास के ग्रामीणों की मदद से व्यक्ति की जांच की। घायल की गंभीर हालत देख राजू ने बिना देर किए 108 एंबुलेंस को कॉल किया और ग्रामीणों के सहयोग से उसे एंबुलेंस में थांदला सिविल अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। उसकी उम्र लगभग 40-445 वर्ष बताई जा रही है। ग्रामवासियों ने राजू मुनिया की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की है। लोगों का कहना है कि यदि समय पर मदद नहीं मिलती तो अनहोनी हो सकती थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!