रायपुरिया@राजेश राठौड़
ग्राम अनन्तखेड़ी में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों ने चोर बोराली तालाब के आसपास के कृषकों के साथ आवश्यक जल चौपाल आहूत की गई। इस जल चौपाल में मुख्य रूप से चोर बोराली तालाब से पेयजल सुरक्षित करने तथा किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए विच्छेद किए गए बिजली कनेक्शन व पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में उपस्थित जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी एवं नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ललिता योगेश गामड़, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती रीतिका पाटीदार एवं अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों की आगामी माह में पेयजल व्यवस्था पर गंभीर विमर्श किया गया। चोर बोराली तालाब से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के लिए पेयजल आरक्षित किया जाएगा, ताकि आगामी दिनों में किसी भी क्षेत्र में पीने के पानी का संकट पैदा न हो।
इसके साथ ही, भविष्य में पेयजल संकट को दृष्टिगत रखते हुए वर्तमान में बोई गई फसलों की सिंचाई के लिए किसानों की समस्याओं पर भी विचार किया गया। विद्युत विभाग द्वारा किसानों विच्छेद किए गए विद्युत कनेक्शन जोड़कर फसलों के लिए पानी देने की मांग पर चर्चा की गई। जिसमें बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधि अधिकारियों द्वारा जल संसाधन विभाग की एनओसी के आधार पर विद्युत कनेक्शन जोड़ने तथा वॉटर डिमांड के अनुसार पेयजल आरक्षित करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने ग्रामीणों और किसानों को आश्वस्त किया कि नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सिंचाई के लिए पानी और बिजली की समुचित व्यवस्था की जाएगी। साथ ही शहरी क्षेत्र के लिए 1 MCM पेयजल आरक्षित भी किया जाएगा, एवं उपस्थित ग्रामीण तथा किसानो को समझाइश दी कि वे जल का सीमित और विवेकपूर्ण उपयोग करें। पानी की बर्बादी को रोकने तथा अवैध रूप से पानी की लिफ्टिंग न करने की भी हिदायत दी गई, ताकि पेयजल और सिंचाई दोनों व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल सकें। अधिकारियों ने किसानों से सहयोग बनाए रखने की अपील की।
इस दौरान जल चौपाल में जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी एवं नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ललिता योगेश गामड़, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती रीतिका पाटीदार , कार्यपालन अधिकारी गौरव जैन , मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन विभाग देवेंद्र डावर विद्युत विभाग से सहायक यंत्री हेमंत बामनिया, जितेंद्र वाघेला, जनप्रतिनिधि,पंचायत सरपंच एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!