खवासा@आयुष पाटीदार/आनंदीलाल सिसोदिया
थांदला विधानसभा क्षेत्र की माँ नर्मदा परियोजना सहित विभिन्न ज्वलंत समस्याओं एवं उनके स्थायी समाधान को लेकर पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कलसिंह भाबर ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की।
इस दौरान भाबर ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके शीघ्र निराकरण की मांग रखी। विशेष रूप से खवासा नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को माँ नर्मदा परियोजना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल और सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की मांग चली आ रही है। गर्मी के दिनों में पेयजल संकट तथा किसानों को सिंचाई के लिए होने वाली परेशानियों को देखते हुए नर्मदा परियोजना से क्षेत्र को जोड़ना आवश्यक है।
भाबर ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि खवासा सहित आसपास के गांवों तक नर्मदा परियोजना का पानी पहुंचाने के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार कर पहल की जाए, ताकि ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत मिल सके और किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके।
इस दौरान क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों एवं अन्य जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा करते हुए उनके स्थायी समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।
जब इस संबंध में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कलसिंह भाभर से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा मुख्यमंत्री को आवेदन के माध्यम से इस समस्या से अवगत कराया गया है। मुख्यमंत्री को दिए गए आवेदन पर जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई होने की उम्मीद है। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्या का शीघ्र निराकरण करवाने का प्रयास किया जाएगा। मेरे द्वारा लगातार प्रयास किया जाएगा।
Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!