Welcome to झाबुआ हलचल
Click to listen highlighted text!
Welcome to झाबुआ हलचल
लोकदेवता सत्यवीर तेजाजी महाराज की जन्मस्थली से ज्योत लाने निकली युवाओं की टोली, ग्रामीणों ने पुष्पमाला पहनाकर दी मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं
झकनावदा@नारायण राठौड़
लोक आस्था और श्रद्धा के प्रतीक लोकदेवता सत्यवीर तेजाजी महाराज के प्रति आस्था प्रकट करते हुए पेटलावद तहसील के ग्राम पंचायत सेमलिया के युवाओं की टोली अखंड ज्योत लेने राजस्थान स्थित तेजाजी महाराज की जन्मस्थली सुरसुरा धाम के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि जिसमें कुल 11 युवाओं की टोली रवाना हुई है। सुरसुरा से वापस ज्योत लेकर पैदल आयेंगे।
यात्रा पर रवाना होने से पूर्व ग्रामवासियों ने सभी युवा साथियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया तथा यात्रा के सफल और मंगलमय होने की कामना की। श्रद्धालुओं ने तेजाजी महाराज के जयकारों के साथ युवाओं को उत्साहपूर्वक विदाई दी।
यात्रा का उद्देश्य सुरसुरा धाम पहुंचकर लोकदेवता सत्यवीर तेजाजी महाराज के जन्मस्थान से अखंड ज्योत लेकर वापस अपने ग्राम में लाना है। युवाओं की इस आस्था और समर्पण की ग्रामीणों द्वारा सराहना की जा रही है।
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!