Welcome to झाबुआ हलचल   Click to listen highlighted text! Welcome to झाबुआ हलचल
झकनावदा

महाकाल मित्र मंडल द्वारा शाही सवारी में मां बगुलामुखी माता नलखेड़ा की अतिसुंदर झांकी निकाली गई…

सावन मास के अंतिम सोमवार को नगर का वातावरण हुआ शिवमय

झकनावदा@नारायण राठौड़ 

भक्ति ,उपासना ओर श्रद्धा का पवित्र सावन मास के अंतिम सोमवार को नगर का वातावरण शिवमय बना रहा। मंदिर की सजावट अच्छे ढंग से की गई।

प्रात काल से ही भक्तों द्वारा मंदिरों में भोले के अनुयायियों की भीड जमा रही ,भक्तों द्वारा भोले के जयकारों लगाएं गए।

सावन मास के अंतिम सोमवार को श्रृंगेश्वर महादेव धाम ओर नगर के शिवालय में पूजन अर्चन, जलाभिषेक दिन भर भक्तों द्वारा चलता रहा।

शाम 7.30 बजे के समय मधु कन्या नदी तट पर स्थित अतिप्राचीन बाबा भूतेश्वर महादेव शंकर मंदिर पर महाआरती उतार कर मोहनभोग की महाप्रसादी वितरण की गई ।

इस अवसर पर भोले के भक्तों का उमड़ा जन सैलाब।

सभी ने दर्शन लाभ ले कर महाप्रसादी गृहण की।

प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी महाकाल मित्र मंडल द्वारा ढोल ढमाको के साथ बाबा भूतेश्वर महादेव की शाही सवारी नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। जिसमें नलखेड़ा की माता रानी मां बगुलामुखी की अति आकर्षित झांकी बनाई गई जिसने सभी का मन मोह लिया। नगर वासियों ने कलाकारों की सराहना की।

इस शाही सवारी में बाबा भूतेश्वर महादेव ने पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण किया।जिसका नगर वासियों ने धूप दीप कर पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया और दर्शन लाभ लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!