Welcome to झाबुआ हलचल
Click to listen highlighted text!
Welcome to झाबुआ हलचल
पेटलावद डेस्क। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-वन के अवार्ड सेरेमनी समारोह में लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए कुल 13 अलग-अलग श्रेणियों में अवार्ड अपने नाम किए। यह गौरवशाली क्षण न केवल पेटलावद बल्कि पूरे जिले के लिए अत्यंत सम्मान की बात है।
डिस्ट्रिक्ट का सर्वश्रेष्ठ क्लब और नेतृत्व सम्मान
समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल खंडेलवाल ने लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल को डिस्ट्रिक्ट के सर्वश्रेष्ठ क्लब के रूप में सम्मानित किया।
यह प्रतिष्ठित पुरस्कार क्लब द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों, निर्धारित लक्ष्यों की समय पर प्राप्ति, नए सदस्यों की संख्या में वृद्धि और सफल डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट्स के सफल संचालन के आधार पर प्रदान किया गया।
इस शानदार उपलब्धि के तहत झोन चेयरमैन नीलेश पालीवाल और अध्यक्ष गजेंद्र काग को पर्यावरण, चिकित्सा, शिक्षा और स्थायी प्रोजेक्ट्स में किए गए विशेष कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
क्लब की इस सफलता में पूरी टीम का अहम योगदान रहा। समारोह में पदाधिकारियों और वरिष्ठ सदस्यों को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
सचिव दिलीप राठौड़, कोषाध्यक्ष विकास चौहान, वरिष्ठ सदस्य प्रबोध मोदी, मनोज जानी, आलोक चौहान, अनुराग गौड़, नीलेश भट्ट, दीपेश छजलानी, नीलेश कुशवाह और यश रामावत को सम्मानित किया गया।
जनहित, स्थायी प्रोजेक्ट और समाजसेवा के बड़े कार्य बने सफलता का आधार-
क्लब द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसमें प्रमुख रूप से मुक्ति रथ, जैसी स्थायी गतिविधि और विभिन्न संस्थाओं व जरूरतमंदों के बीच वितरित की गई लगभग 20 लाख रुपये मूल्य की सामग्री शामिल है। इन सभी जनहितकारी कार्यों ने पेटलावद सेंट्रल क्लब को डिस्ट्रिक्ट में एक अलग पहचान दिलाई है।
खण्डलेवाल को क्लब ने किया सम्मानित-
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर खण्डलेवाल को पूरे डिस्ट्रिक्ट ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डिस्ट्रिक्ट का नाम ऊंचाइयों तक पहुचाने के लिए पेटलावद क्लब की ओर प्रबोध मोदी, मनोज जानी, अनुराग गौड़, गजेन्द्र काग ने मंच पर सम्मानित कर गौ माता की प्रतिकृति भेट कर सम्मानित किया।
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!