खवासाबामनिया

एसपी साहब, तस्वीर देखकर बताइए…आखिर यह कौन-सा सवारी वाहन है…मर्यादा अभियान के बीच यातायात व्यवस्था पर करारा तमाचा। ओवरलोडिंग के साथ स्कूली बच्चों की सुरक्षा भी खतरे में….

बामनिया/खवासा@जितेंद्र बैरागी

क्षेत्र में सवारी वाहनों में ओवरलोडिंग का मामला लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। तस्वीर में वाहन के अंदर क्षमता से अधिक सवारियां बैठी दिखाई दे रही हैं, वहीं जगह नहीं मिलने पर स्कूली बालिकाएं पीछे लटककर सफर करती नजर आ रही हैं। यह दृश्य यातायात नियमों के पालन और बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। सवाल यह है कि संबंधित वाहन की निर्धारित यात्री क्षमता कितनी है और इसमें कितने लोग सफर कर रहे हैं। क्या वाहन के बीमा, फिटनेस, परमिट एवं पंजीयन दस्तावेज वैध हैं क्या चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस है।

एक ओर झाबुआ पुलिस मर्यादा अभियान के माध्यम से जागरूकता और जिम्मेदारी का संदेश दे रही है, वहीं दूसरी ओर सड़कों पर इस तरह की लापरवाही व्यवस्था की निगरानी पर सवाल उठा रही है।

पुलिस अधीक्षक महोदय से अपेक्षा है कि बामनिया–खवासा मार्ग सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सवारी वाहनों की विशेष जांच करवाई जाए। निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने और वाहन के पीछे यात्रियों को लटकाकर ले जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!