Welcome to झाबुआ हलचल   Click to listen highlighted text! Welcome to झाबुआ हलचल
रायपुरिया

जन्माष्टमी पर रायपुरिया में खिला ब्रह्म कमल….

रायपुरिया@राजेश राठौड़

भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर रायपुरिया-पेटलावद मार्ग स्थित हितेश विश्वकर्मा के मकान के आंगन में दुर्लभ ब्रह्म कमल का फूल खिला। साल में एक बार खिलने वाले इस फूल को लेकर लोगों में विशेष उत्सुकता देखने को मिली।

मान्यता है कि ब्रह्म कमल का जन्माष्टमी के अवसर पर खिलना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस फूल में भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रतीकात्मक स्वरूप माना जाता है, इसलिए श्रद्धालुओं ने फूल की पूजा-अर्चना की।

कहा जाता है कि ब्रह्म कमल के दर्शन करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और भगवान की कृपा प्राप्त होती है। इसे देखने का सौभाग्य भाग्यशाली लोगों को ही मिलता है, ऐसी भी धार्मिक मान्यता है।

हितेश विश्वकर्मा ने बताया कि उनके आंगन में ब्रह्म कमल का खिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि रात करीब 9 बजे फूल पूर्ण आकृति में खिल गया और कुछ ही घंटों बाद, लगभग रात 12 बजे तक इसके मुरझाने की संभावना है।

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर खिले ब्रह्म कमल को देखने और पूजा-अर्चना करने के लिए आसपास के लोगों में भी उत्साह रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!