पेटलावद डेस्क। जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर हिन्दू जागरण मंच पेटलावद द्वारा महान क्रांतिकारी एवं जनजातीय समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति को याद किया गया। उन्होंने अंग्रेजी शासनकाल में जनजातीय समाज को जागृत और संगठित करने का कार्य किया तथा अपने समाज की संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाई। उन्होंने ब्रिटिश शासन की दमनकारी नीतियों और धर्मांतरण के प्रयासों का भी विरोध किया।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज में जागरूकता, एकता और सांस्कृतिक चेतना बनाए रखने का संकल्प लिया।
Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!