झाबुआपेटलावद

झाबुआ में खाकी पर हमला, बदमाशों के हौसले सातवें आसमान पर, झाबुआ जिले में गुंडाराज के संकेत….

झाबुआ@जीतेंद्र बैरागी/आयुष पाटीदार

जब हजारों लोगों की भीड़ में तीन पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद कोई युवक पीछे से बेल्ट मारने की हिम्मत कर जाए, तो समझ लीजिए कि उसके मन से कानून का खौफ किस कदर खत्म हो चुका है।आज पुलिस पर बेल्ट चली है, कल किसी आम नागरिक पर चाकू चलने का इंतजार करेंगे क्या।जिस खाकी के भरोसे जनता चैन की नींद सोती है,आज उसी खाकी को सरेआम चुनौती दी जा रही है। याद रखिए साहब कानून का डर खत्म हो जाए तो सड़कों पर गुंडाराज पनपने लगता है।

ऐसे नजारे बड़े-बड़े शहरों में देखने मिलते हैं। पर झाबुआ जिले से यह दृश्य देखने को मिलेगा यह कभी आम आदमी ने सोचा नहीं था। क्या यहां आगे चलकर गुंडाराज बनने के संकेत हैं। उक्त वीडियो पेटलावद का होने का दावा किया जा रहा है जो सोशल मीडिया पर कुछ इस समय में जमकर वायरल हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!