झकनावदा@नारायण राठौड़
संविधान दिवस के पावन अवसर पर 26 नवंबर को ग्रामीण सेवा संकल्प फाउंडेशन के तत्वावधान में संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) का सामूहिक वाचन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं स्थानीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समारोह में फाउंडेशन अध्यक्ष मितेश कुमार कुमट, सचिव नमन पालरेचा, कोषाध्यक्ष आशीष भांगू, सहसचिव नारायण राठौड़, सलाहकार गोपाल सोनी, उपाध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव एवं सदस्य मनीष कुमट सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों ने एक साथ खड़े होकर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। साथ ही देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने, सामाजिक न्याय के आदर्शों को आत्मसात करने तथा अपने संवैधानिक कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन करने की शपथ ली।
अंत में फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी नागरिकों से राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। समारोह देशभक्ति एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान के भाव के साथ संपन्न हुआ।
Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!