Welcome to झाबुआ हलचल   Click to listen highlighted text! Welcome to झाबुआ हलचल
रायपुरिया

सांवरिया सेठ पैदल यात्रा, महाकाल डाक कावड़ और सेमली धाम के लिए रायपुरिया से एक साथ निकली तीन धार्मिक यात्राएं बरसते पानी में निकले श्रद्धालु…

रायपुरिया@राजेश राठौड़ 

सावन के पवित्र महीने में अंचल पूरी तरह से भगवान भोलेनाथ और सांवरिया सेठ की भक्ति में लीन हो चुका है। धर्म और आराधना के इस दौर में बुधवार सुबह रायपुरिया गांव से एक साथ तीन अलग-अलग भव्य धार्मिक यात्राएं रवाना हुईं, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा और चारों तरफ धार्मिक जयकारों की गूंज सुनाई दी।

सांवरिया सेठ की भक्ति का यह दूसरा वर्ष है, जिसके तहत बुधवार सुबह 40 सदस्यीय दल ने राजस्थान के प्रसिद्ध मंडफिया धाम के लिए पैदल यात्रा की शुरुआत की। यह यात्रा लगभग 300 किलोमीटर की है, जो 5 अगस्त से शुरू होकर 12 अगस्त को भगवान सांवरिया सेठ के दर्शन के साथ पूर्ण होगी। श्रद्धालु लगातार 7 दिनों तक पैदल चलकर मंडफिया धाम पहुंचेंगे, जिससे पूरा गांव सांवरिया सेठ के जयकारों से गूंज उठा।

इसी क्रम में भगवान महाकालेश्वर की आराधना के लिए 40 सदस्यों का दूसरा जत्था डाक कावड़ यात्रा लेकर रवाना हुआ। यह दल लगभग 120 किलोमीटर की दूरी तय कर मात्र एक दिन में उज्जैन पहुंचेगा और भगवान महाकालेश्वर का जलाभिषेक करेगा। यह यात्रा जय महाकालेश्वर के गगनभेदी जयकारों के साथ आगे बढ़ी।

तीसरी यात्रा सेमली धाम के लिए रवाना हुई, जिसमें श्रद्धालु दो बसों में सवार होकर पहुंचे। यहां श्रद्धालु ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र के अखंड जाप में भाग लेंगे और धर्म लाभ अर्जित करेंगे। एक ही दिन में गांव से तीन अलग-अलग यात्राओं के प्रस्थान करने से रायपुरिया का पूरा वातावरण पूरी तरह धार्मिक और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!