सारंगी

सारंगी से गुजरात के बड़ा अंबाजी के लिए 60 भक्तों ने शुरू की पैदल यात्रा,,,भव्य जुलूस के साथ निकले मां के भक्त, नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर दी मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं…

सारंगी@संजय उपाध्याय

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जय अंबे पैदल यात्रा संघ के तत्वावधान में सारंगी से गुजरात स्थित बड़ा अंबाजी धाम के लिए मां के करीब 60 भक्त पैदल यात्रा पर रवाना हुए। यात्रा प्रारंभ होने से पहले नगर में मां के रथ के साथ भव्य जुलूस निकाला गया।

जुलूस बस स्टैंड स्थित माताजी मंदिर से प्रारंभ होकर सदर बाजार होते हुए अंबे माताजी मंदिर पहुंचा। यहां भक्तों ने विधि-विधान से मां अंबे की पूजा-अर्चना की तथा मंदिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई। इसके बाद मां का आशीर्वाद लेकर सभी भक्त उत्साह और श्रद्धा के साथ पैदल यात्रा के लिए रवाना हुए।

यात्रा के दौरान नगरवासियों ने श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और उन्हें मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी। पूरे नगर में धार्मिक उत्साह और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।

यात्रा संचालक मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि मां अंबे के आशीर्वाद से यह संघ की लगातार आठवीं पैदल यात्रा है। यात्रा में शामिल सभी भक्तों के लिए भोजन, चाय एवं नाश्ते की व्यवस्था जय अंबे पैदल यात्रा संघ एवं नगरवासियों के सहयोग से की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी भक्तों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह है और ग्यारस के दिन बड़ा अंबाजी पहुंचकर मां के दरबार में ध्वजा चढ़ाई जाएगी।

यात्रा में संचालक मोहनलाल अग्रवाल, सह-संचालक सुरेशचंद्र पाटीदार, अंतिम बसेर, संतोष पाटीदार, राजेश पाटीदार, शालिग्राम पाटीदार, ऋषभ पाटीदार सहित कार्यकारिणी सदस्य अंकित पाटीदार, डॉ. विनोद पाटीदार, कान्हा पाटीदार, दिनेश टेलर, दिनेश पाटीदार परवलिया एवं अशोक पाटीदार खवासा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!