Welcome to झाबुआ हलचल   Click to listen highlighted text! Welcome to झाबुआ हलचल
सारंगी

हर घर तिरंगा अभियान के तहत सारंगी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,,कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया हुईं शामिल..

सारंगी@संजय उपाध्याय

देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सारंगी में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई यात्रा में पेटलावद विधायक एवं मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया विशेष रूप से शामिल हुईं।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड से हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में नागरिक, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं युवा यात्रा में शामिल हुए। पूरे नगर में तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा कर नगर के नागरिकों ने स्वागत किया भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

यात्रा हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता कर लोगों का उत्साह बढ़ाया।

यात्रा में शामिल लोगों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान नगर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

इस यात्रा को सफल बनाने में जनप्रतिनिधि, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं शिक्षा विभाग का सराहनीय सहयोग रहा

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!