Welcome to Jhabua Hulchul   Click to listen highlighted text! Welcome to Jhabua Hulchul
पेटलावद

पेटलावद में 4 दिवसीय एफ.एल.एन. प्रशिक्षण का शुभारंभ, 378 शिक्षकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण…

पेटलावद डेस्क। झाबुआ कलेक्टर योगेश तुकाराम भरसट के नेतृत्व में एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)श्रीमती रीतिका पाटीदार पेटलावद के मार्गदर्शन में आज विकासखण्ड पेटलावद में 4 दिवसीय एफ.एल.एन. (बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान) प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पेटलावद उपस्थित रहीं। बी आर सी श्रीमती रेखा गिरि स्वामी द्वारा मुख्यअतिथि का स्वागत किया।विकासखण्ड पेटलावद के कुल 378 शिक्षकों को यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है जो 29 सितम्बर 2026 तक चलेगा।

प्रथम चरण में 135 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिनके लिए 45-45 की एक बैच बनाई गई है। यह प्रशिक्षण राज्य स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त 6 मास्टर ट्रेनर्स द्वारा दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण प्रभारी श्री लालसिंह अमलियार, सहयोगी श्री राजेश पाटीदार, श्री नीरज कोरने सहित समस्त जन शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!