पेटलावद

पेटलावद में दो पिकअप वाहनों के कांच तोड़कर बैटरियां चोरी, 25 हजार का नुकसान,,,,पूजा गार्डन के सामने नाले के पास खड़े वाहनों को बनाया निशाना, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत….

पेटलावद डेस्क। नगर में वाहन चोरी की वारदातें सामने आने लगी हैं। ताजा मामले में अज्ञात व्यक्ति ने पूजा गार्डन के सामने नाले के पास खड़े दो पिकअप वाहनों के साइड के कांच तोड़कर उनकी बैटरियां चुरा लीं। घटना में वाहन मालिक को करीब 25 हजार रुपये का नुकसान होने की बात कही गई है।

जानकारी के अनुसार, पेटलावद निवासी दीपक पिता रमेशचंद्र धमाण ने थाना पेटलावद में आवेदन देकर बताया कि उनके दोनों पिकअप वाहन प्रतिदिन पूजा गार्डन के सामने नाले के पास खड़े रहते हैं। अज्ञात व्यक्ति ने दोनों वाहनों के साइड के कांच तोड़कर उनमें लगी बैटरियां निकाल लीं। चोरी गए वाहनों के नंबर MP 09 DG 7002 और MP 45 ZD 1695 हैं।

आवेदन में बताया गया कि दोनों वाहन सरकारी विभाग में अटैच हैं और इनके माध्यम से जिलेभर से बायो मेडिकल वेस्ट उठाने का कार्य किया जाता है। फरियादी ने बताया कि उन्हें किसी भी व्यक्ति पर चोरी करने का संदेह नहीं है।

फरियादी ने थाना प्रभारी से मामले की जांच कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने और चोरी गई बैटरियां बरामद करवाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!