Welcome to Jhabua Hulchul   Click to listen highlighted text! Welcome to Jhabua Hulchul
खवासा

अब खवासा में कब दस्तक देगा ऑपरेशन मर्यादा..? क्या बेखौफ रफ्तार पर कसेगी लगाम या यूं ही फर्राटा भरते रहेंगे वाहन..?

खवासा@आनंदीलाल सिसोदिया/आयुष पाटीदार

नगर में तेज रफ्तार वाहन चालकों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। मुख्य मार्गों के साथ ही अंदरूनी सड़कों पर भी कई वाहन चालक बेखौफ होकर तेज गति से निकलते दिखाई देते हैं। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

खासकर स्कूलों के आसपास स्थिति ज्यादा संवेदनशील नजर आती है। स्कूल लगने और छुट्टी होने के समय विद्यार्थियों की आवाजाही बढ़ जाती है, ऐसे समय में भी तेज रफ्तार वाहन गुजरते हैं। ऐसे में कभी भी बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है।

इधर झाबुआ पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन मर्यादा’ शुरू कर तेज रफ्तार और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। अब सवाल यह है कि क्या इस अभियान की दस्तक खवासा तक भी पहुंचेगी..? क्या यहां तेज रफ्तार वाहन चालकों पर लगाम कसने के साथ स्कूलों के आसपास भी सख्ती दिखाई देगी…?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!