श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग पर झूम उठा औता, भक्ति रस में सराबोर हुए श्रद्धालु….

झकनवादा@नारायण राठौड़
ग्राम झकनवादा में श्री कृष्ण मंदिर पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह प्रसंग का मनोहारी वर्णन सुन श्रद्धालु भक्ति भाव में डूब गए कथा राष्ट्रीय भागवताचार्य पंडित नेमिष्य नारायण व्यास ने रुक्मिणी जी के अटूट प्रेम, समर्पण और भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। रुक्मणी विवाह की मधुर झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया
कथा के दौरान पूरा पंडाल जय श्रीकृष्ण और राधे-राधे के जयघोष से गूंज उठा। भजनों की मधुर धुन आओ मेरी सखियों मुझे मेहंदी लगा दो मुझे श्याम सुंदर की दुल्हन बना दो पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन एवं व्यासपीठ वंदन के साथ कथा का शुभारंभ हुआ। भव्य आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कथा अमृत का रसपान करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे, जिससे आयोजन स्थल पर देर शाम तक भीड़ बनी रही।
कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।
अंत में आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और विश्व कल्याण की कामना की गई।