Welcome to Jhabua Hulchul
Click to listen highlighted text!
Welcome to Jhabua Hulchul
झाबुआ@जितेंद्र बैरागी/आयुष पाटीदार
बीती रात फिर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर वाहनों पर पत्थर फेंकने की घटना सामने आई। पत्थरबाजों के लिए मानो वाहन निशाना बनाना खेल बन गया है। उन्हें यह भी परवाह नहीं कि वाहन में बुजुर्ग, महिला या एक साल का बच्चा सवार हो सकता है।मामले में जिस तरह वाहनों को निशाना बनाया जा रहा है, उससे सवाल उठ रहा है कि आखिर इनका मकसद क्या है। प्रथमदृष्टया घटना लूट के इरादे से जुड़ी नजर नहीं आती। फिर क्या यह झाबुआ पुलिस को खुली चुनौती देने का तरीका बन गया है
सबसे बड़ा सवाल यही है,आखिर झाबुआ पुलिस ने इन पत्थरबाजों का क्या बिगाड़ा है, जो बार-बार एक्सप्रेसवे पर पुलिस को चुनौती देते हुए नजर आ रहे हैं। क्या झाबुआ पुलिस ने इनकी की दुकाने तोडी हे, क्या इनको रोड का मुआवजा नहीं मिला। आखिर घटना के पीछे कौन चेहरे हैं, जो छुपकर वार कर रहे हैं क्या मकसद हो सकता है।
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!