Welcome to Jhabua Hulchul
Click to listen highlighted text!
Welcome to Jhabua Hulchul
खवासा@आयुष पाटीदार/आनंदीलाल सिसोदिया
शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। पर्व के आयोजन को व्यवस्थित एवं भव्य रूप देने के उद्देश्य से रोग्या देवी मंदिर समिति, खवासा की बैठक आयोजित कर नवीन समिति का गठन किया गया। बैठक में मंदिर समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
सर्व समिति से ललित चौहान को अध्यक्ष, चिराग भटेवर एवं मनीष पाटीदार को उपाध्यक्ष, आशीष सोलंकी को कोषाध्यक्ष तथा अतुल जैन को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि शारदीय नवरात्रि के दौरान मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। समिति के सदस्यों ने नवरात्रि पर्व को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न कराने के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारियां संभाल ली हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!