Welcome to Jhabua Hulchul   Click to listen highlighted text! Welcome to Jhabua Hulchul
हरिनगर

अनंत चतुर्दशी पर हर्षोल्लास से निकली गणेश विसर्जन यात्रा, जयकारों से गूंजा हरिनगर…

हरिनगर@मुकेश परमार

अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शुक्रवार को हरि नगर में गणेश विसर्जन कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। गणेश मित्र मंडल ग्रुप द्वारा गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली को आकर्षक रूप से सजाया गया। इसके बाद बैंड-बाजे और डीजे की धुनों के साथ नगर में भव्य विसर्जन जुलूस निकाला गया।

जुलूस के दौरान “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना” के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। जुलूस नगर की प्रमुख गलियों से होकर गुजरा, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने गुलाल एवं पुष्पवर्षा कर गणेश भक्तों का स्वागत किया। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग भी डीजे की भक्तिमय धुनों पर उत्साह के साथ झूमते नजर आए।

गौरतलब है कि छोटे से गांव हरि नगर में इस वर्ष छोटी-बड़ी करीब 10 से 15 गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। गांव में पानी की कमी के चलते गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन मध्यप्रदेश बॉर्डर के समीप अनास नदी में किया गया। नदी तट पर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की, जिसके पश्चात गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर महाप्रसाद का वितरण भी किया गया।

विसर्जन कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में हरि नगर चौकी प्रभारी मुकेश वर्मा एवं पुलिस स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। पुलिस की मौजूदगी में गणेश विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!