Welcome to Jhabua Hulchul   Click to listen highlighted text! Welcome to Jhabua Hulchul
हरिनगर

हरीनगर के पास झारनी के लाल ने किया कमाल, मैराथन दौड़ में जीता रजत पदक,,,37 वें क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गांव पहुंचने पर ढोल-धमाकों के साथ हुआ भव्य स्वागत..

हरीनगर@मुकेश परमार

प्रतिभा यदि जुनून और मेहनत के साथ कदम बढ़ाए तो सफलता की मंजिल दूर नहीं होती। हरीनगर के समीप ग्राम झारनी के होनहार छात्र पीटर पिता सोनेश भूरिया ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 37वें क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में मैराथन दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार और विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

सरस्वती शिशु मंदिर हरीनगर के छात्र पीटर ने छतरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 600 मीटर मैराथन दौड़ में दमदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल कर जब पीटर अपने गांव और विद्यालय पहुंचा तो उसका जोरदार स्वागत किया गया। विद्यालय परिवार, प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने ढोल-धमाकों के साथ पीटर का स्वागत किया। इस दौरान उसे माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उसकी सफलता पर बधाई दी गई।

पीटर के चेहरे पर पदक की चमक और स्वागत के दौरान उमड़ा उत्साह देखते ही बन रहा था। ग्रामीणों के लिए यह सिर्फ एक बच्चे की जीत नहीं, बल्कि पूरे गांव के लिए गौरव का क्षण रहा। सीमित संसाधनों के बीच अपनी मेहनत और लगन के दम पर पीटर ने यह मुकाम हासिल कर क्षेत्र के अन्य बच्चों के सामने भी एक मिसाल पेश की है।

इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर हरीनगर के प्राचार्य बलवंत पारगी ने कहा कि पीटर की यह सफलता पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है। उसकी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण ने विद्यालय का नाम रोशन किया है। उसकी इस उपलब्धि से निश्चित रूप से विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने और मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी।

वहीं ग्राम झारनी के सरपंच कालिया डामोर ने भी पीटर को बधाई देते हुए कहा कि पीटर ने अपनी उपलब्धि से गांव का नाम रोशन किया है। यह पूरे ग्राम के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने पीटर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय परिवार और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!