सीपीआर देकर पुलिसकर्मी ने बचाई मतदान ड्यूटी में तैनात पीठासीन अधिकारी की जान…

थाना राणापुर क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 102 की घटना, तत्काल उपचार के लिए CHC राणापुर पहुंचाया
झाबुआ डेस्क। जिला जनपद सदस्य उपचुनाव के दौरान दिनांक 28.09.2026 को थाना राणापुर क्षेत्रांतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 102, प्राथमिक शाला भवन छायन सेमलखेड़ी में ड्यूटी पर तैनात पीठासीन अधिकारी दयाराम पिता गजराज चौहान, पालिटेक्निक कॉलेज झाबुआ को अचानक सीने में दर्द हुआ और वे खड़े-खड़े गिर पड़े।
घटना के दौरान मतदान केंद्र पर ड्यूटी में तैनात प्रआर. 298 चन्द्र प्रकाश, थाना रायपुरिया ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए पीठासीन अधिकारी को सीपीआर (Cardiopulmonary Resuscitation) दिया, जिससे उनकी स्थिति में सुधार हुआ और उनकी जान बचाने में मदद मिली।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी राणापुर निरीक्षक के.सी. सिर्वी द्वारा तत्काल सेक्टर मोबाइल क्रमांक 08 के अधिकारी उनि. वेस्ता सोलंकी, थाना झाबुआ कोतवाली को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा पीठासीन अधिकारी को तत्काल सीएचसी राणापुर पहुंचाकर प्राथमिक उपचार कराया गया।
पुलिसकर्मियों की तत्परता एवं समय पर की गई चिकित्सकीय सहायता से पीठासीन अधिकारी श्री दयाराम चौहान को आवश्यक उपचार मिल सका।
सराहनीय कार्य
– निरीक्षक के.सी. सिर्वी, थाना प्रभारी राणापुर
– उनि. वेस्ता सोलंकी, थाना झाबुआ कोतवाली
– प्रआर. 298 चन्द्र प्रकाश, थाना रायपुरिया



