सारंगी

विद्यार्थी जीवन स्वर्णकाल है, इसलिए हर विद्यार्थी को खुद भी बेस्ट बनें और अपने साथी को भी बेस्ट बनाएं:अनुरक्ति साबनानी….

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगी में लायंस सेवा सप्ताह के तहत विधिक एवं जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

​सारंगी@संजय उपाध्याय

लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल, पुलिस चौकी सारंगी और शासकीय विद्यालय सारंगी के संयुक्त तत्वावधान में लायंस सेवा सप्ताह के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और पूजन के साथ हुआ।
​

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीओपी सुश्री अनुरक्ति साबनानी उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए प्रेरणादायक बातें कहीं और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के बहुमूल्य सूत्र दिए।

​विद्यार्थियों से संवाद करते हुए मुख्य अतिथि सुश्री अनुरक्ति साबनानी ने कहा कि छात्र-जीवन निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण स्वर्णकाल है, इसलिए हर विद्यार्थी को खुद भी बेस्ट बनें और अपने साथी को भी बेस्ट बनाएं की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए। समानता के वास्तविक अर्थ को समझाते हुए उन्होंने कहा कि समानता का अधिकार यह है कि जिसको जितनी जरूरत है, उसे उतना मिले।
​अपराध नियंत्रण को पुलिस का मुख्य कर्तव्य बताते हुए उन्होंने बच्चों को कानून की बुनियादी जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं और बालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि कोई भी आपके या आपकी सहेली के साथ गलत करे, तो बिना डरे उसकी सूचना तुरंत पुलिस तक पहुँचाएं। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को गुड टच-बैड टच, सायबर सुरक्षा, और नशामुक्ति के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें, चीजों को समझें और सीखें। जो भी शिक्षक सिखाएं, उनमें से हमेशा अच्छी बातें ग्रहण करें और बुरी संगत या आदतों से हमेशा दूर रहें। संबोधन के अंत में बच्चों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर भी एसडीओपी द्वारा दिए गए।
​

अन्य वक्ताओं के विचार एवं सम्मान समारोह
​

कार्यक्रम को सारंगी चौकी प्रभारी दीपक देवरे, उन्नत कृषक बालाराम पाटीदार, वरिष्ठ लायन प्रबोध मोदी और लायन मनोज जानी ने भी संबोधित किया और बच्चों को अनुशासन व नैतिक मूल्यों का पाठ पढ़ाया।
​क्लब और विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि सुश्री अनुरक्ति साबनानी और विद्यालय के प्राचार्य नितिन परमार को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। पंकज जे. पटवा ने राष्ट्रगान एवं ध्वज वंदना प्रस्तुत की। संचालन प्राचार्य नितिन परमार ने किया। आभार लायन पीयूष मेड़तवाल ने माना।
​

इस अवसर पर पंकज कुमार बैरागी, दिलीप पाटीदार, भेरूलाल चंद्रावत, सोमसिंह डामर, सुरेश निनामा, कमलेश बाबुजी, दिलीप कुमार डामोर, शंभूलाल मालीवाड, सुश्री माया भास्कर, रामचंद्र पारगी, कालू कटारा, ममता चौधरी, दीपक मेडा, सयोनी उपाध्याय, वर्षा प्रजापत, मोनिका शेखावत, रियिका रामावत भट्ट, राजु ताड, मांगीलाल गणावा, मुकेश गरवाल, जगदीश पाटीदार, निरमा कटारा सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण, लायंस क्लब के सदस्य और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!