प्रेमदास बैरागी अखिल भारतीय अनुसूचीत जाति युवजन समाज इंदौर संभाग के महामंत्री पद पर नियुक्त…
प्रदेश अध्यक्ष ने नियुक्ति पत्र देकर किया सम्मान,,,ईस्ट मित्रों ने दी बधाई….
सारंगी@संजय उपाध्याय
अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानचंद जीनवाल नई दिल्ली निर्देशानुसार तथा प्रदेश अध्यक्ष रामभरोस भगवानिया भोपाल की सहमति से प्रेमदास वैरागी सारंगी को अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज का इंदौर संभाग के महामंत्री पद पर नियुक्त किया।
महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रामभरोस भगवानिया द्वारा संविधान के विधाता भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा एवं महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर दीप जलाकर एवं पुष्प माला पहनाकर कार्यक्रम की शुरुआत कर इस अवसर पर सामाजिक समरसता एकता एवं महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों पर प्रकाश डाला उपस्थित समाज जनों को संबोधित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रेमदास वैरागी को नई जिम्मेदारी के लिए नियुक्ति पत्र देकर सम्मान किया। समाज के लिए नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रेम दास वेरागी ने कहा इस नई जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए समाज के लिए पूर्ण रूप से सहयोग के रूप में काम करूंगा।
इस कार्यक्रम मे अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र खरे,सारंगी भाजपा जिला मंत्री सुखराम मोरि, सारंगी भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू लाल गामड़, भाजपा जिला पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री जितेंद्र गहलोत, किसान मोर्चा जिला मंत्री परमानंद पाटीदार, शक्ति केंद्र प्रभारी हेमेंद्र सिंह राठौर, जनपद सदस्य रजनीश पाटीदार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुखराम परमार, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेशम बाई भूरिया , युवा मोर्चा जिला मंत्री महेंद्र सिंह चंद्रावत ,भाजपा मीडिया प्रभारी सुरेश परिहार, भाजपा कार्यालय मंत्री बाबूलाल पाटीदार ,जितेंद्र वर्मा, पत्रकार संजय उपाध्याय एवं समाज द्वारा वेरागी का पुष्प माला पहनाकर स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति, पुरुष, समाजजन एवं भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!