झकनावदा@नारायण राठौड़
नगर के धार्मिक सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहने वाले महाकाल मित्र मंडल के द्वारा तीसरी मातृशक्ति यात्रा का दिनांक 9/9/2026 वार बुधवार को बाबा भूतेश्वर महादेव शंकर मंदिर परिसर से प्रस्थान हुआ।
इस यात्रा को अतिथियों द्वारा हरि झंडी दिखाकर रवाना किया इसमें उपस्थित जनपद पंचायत उपाध्यक्ष दुर्गा बहन पडियार, कैलाश विजयवर्गी फैंस क्लब के सदस्य विनय पाटीदार, बजरंग दल जिला संयोजक बादल प्रजापत की गरिमामय उपस्थिति में हुआ।
इस यात्रा में करीब 45 से 50 माताओं बहनों ने अपना पंजीयन करा कर इस यात्रा में सम्मिलित हुई
यह यात्रा बाबा महाकाल के दरबार उज्जैन में दर्शन कर पीतांबरी देवी शक्तिपीठ मां बगुलामुखी नलखेड़ा धाम के लिए प्रस्थान करेगी वाह पहुंच कर विधि विधान से हवन पूजन पाठ कर अपनी मनोकामनाय पूर्ण कर अपने परिवार ओर नगर के लिए सुख समृद्धि की कामना कर मां बगुलामुखी से आशीर्वाद ले कर यह यात्रा वापस अपने नगर में प्रवेश करेगी।
Back to top button
error: Content is protected !!