रायपुरिया@राजेश राठौड़
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड के तत्वावधान में शनिवार को दुर्गा वाहिनी की बालिकाओं द्वारा भव्य पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन का शुभारंभ गांव के शनि मंदिर प्रांगण से हुआ। यहां से अनुशासित रूप से कदमताल करते हुए बालिकाएं मुख्य मार्ग से निकलीं और नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः शनि मंदिर प्रांगण पहुंचीं।
पथ संचलन में मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की बालिकाएं हाथों में दंड लेकर पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ चल रही थीं। बालिकाओं की एकरूपता, कदम से कदम मिलाकर चलने की शैली और अनुशासित पंक्तियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। संचलन के दौरान पूरे मार्ग में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
गांव में जगह-जगह ग्रामीणों एवं विभिन्न संगठनों के लोगों द्वारा पथ संचलन का स्वागत किया गया। बालिकाओं पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। पथ संचलन के माध्यम से संगठन की बालिकाओं ने एकजुटता, अनुशासन, साहस और मातृशक्ति के संगठित स्वरूप का संदेश दिया।
Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!