पेटलावद

कलेक्टर योगेश तुकाराम भरसट के निर्देश एवं एसडीएम श्रीमती रीतिका पाटीदार के मार्गदर्शन में कक्षा 6 से 8 के गणित एवं सामाजिक विज्ञान प्रशिक्षण का सफल समापन….

पेटलावद डेस्क। संदीपनी विद्यालय पेटलावद में कक्षा 6 से 8 के शिक्षकों का पाँच दिवसीय गणित एवं सामाजिक विज्ञान विषय का प्रशिक्षण आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिला परियोजना अधिकारी वैशाली सोलंकी द्वारा प्रशिक्षण में उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । प्रशिक्षण में कुल 78 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल से प्राप्त विषय विशेषज्ञ मास्टर ट्रेनर्स नानूराम परमार, प्रकाश कुमार गुप्ता, नंदराम गामड़, अन्ना रावत द्वारा दिया गया, जिसमें नई शिक्षा नीति, गतिविधि आधारित शिक्षण, लर्निंग आउटकम एवं कठिन अवधारणाओं को सरल तरीके से पढ़ाने की विधियों पर विशेष फोकस किया गया।

समापन अवसर पर बीआरसी श्रीमती रेखा गिरि स्वामी ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को अपने विद्यालयों में प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का उपयोग कर बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन बीएसी राजेशपाटीदार द्वारा किया गया एवं आभार प्रशिक्षण प्रभारी श्री नीरज कोरन्ने ने माना।इस अवसर पर जनपद शिक्षा केंद्र पेटलावद के जन शिक्षक श्री राकेश सोलंकी, आशीष व्यास, कालूसिंग सोलंकी, शंकर मेहसन, दीपक वसुनिया उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!