सारंगी@संजय उपाध्याय
दीपावली पर्व पर नगर में उत्साह उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया भक्त जन महालक्ष्मी जी के आगमन को लेकर उत्साहित नजर आए ढोल धमाकों के साथ लक्ष्मी जी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया दीपावली के पावन अवसर पर घर आंगन रंगोली के रंगों, दीपक और आकर्षक विद्युत साज सजा से जगमग हुए नगर में दिनभर दीपावली पर खुशियों भरा वातावरण बना रहा बाजार में दिनभर खरीदारी का दौर चलता रहा संध्या काल में लोगों ने विजय मुहूर्त में अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालय में महालक्ष्मी, मा सरस्वती एवं प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश और धन के देवता भगवान श्री कुबेर की विशेष पूजा अर्चना कर रात भर आतिश बाजी का दौर चलता रहा सोमवार के दिन नव वर्ष पढ़वे पर लोगों ने एक दूसरे के घरों पर पहुंचकर दीपावली एवं नववर्ष की शुभकामनाएं दी शुभकामनाएं देने के बाद घरों में बनाए गए विशेष व्यंजनों का लुफ्त उठाया उल्लेखनीय की पांच दिवसीय दीपावली पर्व की शुरुआत धनतेरस के साथ शुरू हो जाती हैं धनतेरस पर लोगों ने शुभ मुहूर्त में बाजार से आभूषण, बर्तन, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक आइटम एवं फर्नीचर सामग्रियों की जमकर खरीदारी की इसके साथ ही आसपास अधिक क्षेत्रों में भी दीपावली पर उत्साह के साथ मनाया गया ग्रामीण क्षेत्र से ग्रामीण एवं किसानों द्वारा ट्रैक्टरों, दो पहिया, चार पहिया वाहन ,की पूजन कर एवं नारियल बदार कर खरीददारी की धनतेरस एवं दीपावली पर दिनभर बाजार गुलजार रहा दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर धन की वर्षा हुई रूप चौदस पर लोगों द्वारा सजने सवरने का क्रम चलता रहा बाजार में पुरुषों द्वारा सेलून की दुकानों पर पहुंचकर सजने संवरने के साथ महिलाओं एवं बालिकाओ द्वारा ब्यूटी पार्लर पर अपने रूप को निखारा इस दिन सजने सवरने का विशेष महत्व रहता है
लक्ष्मी नारायण मंदिर पर पाटीदार समाज एवं सर्व समाज एकत्रित हुए लक्ष्मी नारायण भगवान की महा आरती उतारी आरती उतारने के बाद महाप्रसादी में भाग लिया सभी एक दूसरे से गले मिलकर दीपावली पर्व एवं नववर्ष की शुभकामनाएं दी
इस पांच दिवसीय दीपावली पर्व को शान्ति पूर्वक संपन्न कराने में सारंगी चौकी प्रभारी दीपक देवरे एवं पुलिस स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा
Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!