रायपुरिया
दीपावली पर दूध डेयरी संचालक ने किसानों को बांटे दूध केन, क्षेत्र में बढ़ी पशुपालकों की सहूलियत..

रायपुरिया@राजेश राठौड़
दीपावली के पावन पर्व पर स्थानीय राम मंदिर के समीप स्थित महक दूध डेयरी के संचालक रामकृष्ण पाटीदार ने एक सराहनीय पहल की है। इस अवसर पर उन्होंने डेयरी से जुड़े उपभोक्ता किसानों को दूध केन का वितरण किया, जिससे पशुपालकों को दूध लाने-ले जाने में आसानी हो।
90 से अधिक पशुपालक जुड़े हैं डेयरी से
महक दूध डेयरी से लगभग 90 पशुपालक जुड़े हुए हैं, जो प्रतिदिन यहां अपना दूध देने पहुंचते हैं। खास बात यह है कि इस डेयरी पर किसानों को दूध का उचित और अपेक्षाकृत अधिक भाव मिलता है, जिससे पशुपालकों को सीधा आर्थिक लाभ हो रहा है।
रतलाम भेजी जाती है डेयरी की उपज
संचालक रामकृष्ण पाटीदार ने जानकारी दी कि इस डेयरी से प्रतिदिन सुबह और शाम मिलाकर कुल 500 लीटर दूध एकत्र किया जाता है। यह सारा दूध बनी रोड स्थित प्लांट पर इकट्ठा करने के बाद आगे रतलाम फैक्ट्री में भेजा जाता है। इस प्लांट पर दूध से मावा, पनीर, दही और अन्य दुग्ध उत्पाद तैयार किए जाते हैं।
डेयरी संचालक का मुख्य उद्देश्य यही है कि क्षेत्र के पशुपालकों को उनकी मेहनत का सही और उचित दाम मिले, जिससे पशुपालन व्यवसाय से जुड़े किसानों की आजीविका मजबूत हो सके।




