Uncategorized

खजूरी में पानी की समस्या को देखते हुए सरपंच ने शुरू किया निःशुल्क पानी वितरण।

थांदला@उमेश पाटीदार

थांदला विधानसभा में आने वाली ग्राम पंचायत खजूरी में पानी की समस्या को देखते हुए आज 23 नवंबर से निःशुल्क पानी वितरण शुरू किया गया है। यह निःशुल्क पानी वितरण जून-जुलाई तक जारी रहेगा। ग्राम पंचायत खजूरी के सरपंच रुसमाल मईडा के द्वारा यह पहल की गई है। सरपंच ने बताया कि गांव में गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत बढ़ जाती है, जिसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इसी को ध्यान में रखते हुए पंचायत द्वारा टैंकरों के माध्यम से पूरे गांव में निःशुल्क पानी पहुंचाया जाएगा। सरपंच रुसमाल मईडा ने कहा कि गांव के किसी भी व्यक्ति को पानी को लेकर कोई समस्या हो तो वह सीधे उनसे संपर्क कर सकता है। इसके लिए उन्होंने अपना मोबाइल नंबर 9630601269 भी सार्वजनिक किया है। सरपंच की इस पहल से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए सरपंच द्वारा उठाया गया यह कदम सराहनीय है। इससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!