Welcome to Jhabua Hulchul
Click to listen highlighted text!
Welcome to Jhabua Hulchul
बरवेट डेस्क। नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर बरवेट में इस वर्ष नवदुर्गा उत्सव समिति बस स्टैण्ड बरवेट द्वारा भव्य गरबा रास महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में श्रद्धा, भक्ति, संगीत और गरबा की रंगारंग प्रस्तुतियों से बरवेट का माहौल भक्तिमय होने के साथ-साथ उत्सवी रंग में रंगेगा।
महोत्सव में प्रतिदिन गरबा एवं रास के साथ श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक माहौल तैयार किया जाएगा। आयोजन को लेकर समिति द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नवरात्रि के दस दिनों तक मां की आराधना के साथ गरबा प्रेमियों को अपनी कला और उत्साह का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में सिंगर मीना गोयल (आगर मालवा) एवं सिंगर गोविंद गंधर्व (गौतमपुरा) अपनी प्रस्तुतियों से गरबा महोत्सव में संगीत का रंग भरेंगे। वहीं राजेश म्यूजिकल ग्रुप रायपुरिया द्वारा संगीत सेवा तथा राज साउंड पेटलावद द्वारा साउंड व्यवस्था संभाली जाएगी।
आयोजकों के अनुसार बरवेट में होने वाला यह आयोजन नवरात्रि के दौरान क्षेत्रवासियों के लिए भक्ति और उत्सव का विशेष आकर्षण रहेगा। आयोजन स्थल बरवेट बस स्टैंड रहेगा। समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं गरबा प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर महोत्सव को भव्य बनाने की अपील की है।
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!