सम्पूर्ण झाबुआ जिले में लगभग 200 स्थानों पर हुआ गौ रक्षा संकल्प,,,,गणेश पंडालों में आरती के समय श्रद्धालुओं ने लिया गौ रक्षा का संकल्प….

झाबुआ डेस्क। हिंदू जागरण मंच के आह्वान पर सम्पूर्ण झाबुआ जिले में लगभग 200 स्थानों पर गौ रक्षा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित गणेश पंडालों में भगवान श्री गणेश जी की आरती के समय श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से गौ रक्षा का संकल्प लिया।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने गौ माता की रक्षा, सेवा एवं संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। गणेश पंडालों में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलेभर के लगभग 200 स्थानों पर गणेश पंडालों में आरती के समय गौ रक्षा संकल्प कराया गया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य समाज में गौ सेवा एवं गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने गौ माता के प्रति सेवा और संरक्षण की भावना के साथ संकल्प लिया।




