Welcome to Jhabua Hulchul   Click to listen highlighted text! Welcome to Jhabua Hulchul
खवासा

सफाई मित्रों के सम्मान के साथ लिया स्वच्छता का संकल्प,,,सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर में स्वच्छ एवं सुंदर खवासा बनाने का दिया संदेश…

खवासा@आयुष पाटीदार/आनंदीलाल सिसोदिया 

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत खवासा द्वारा सफाई मित्रों की सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को ग्राम पंचायत परिसर में सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान सफाई मित्रों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके सम्मान और सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने स्वच्छता मित्रों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए स्वच्छ एवं सुंदर ग्राम बनाने में सहयोग करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने, स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।

ग्राम पंचायत की ओर से कहा गया कि स्वच्छता मित्र प्रतिदिन गांव को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके सम्मान और सुरक्षा के प्रति समाज की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता मित्रों का मनोबल बढ़ाने के साथ ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!