पेटलावद

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण,,,वक्ताओं ने उनके संघर्ष और योगदान को किया याद…

पेटलावद डेस्क। भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर स्थानीय बिरसा मुंडा चौराहे पर स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर अजाक्स, आकास, शिक्षक संघ एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी, नगर निरीक्षक भूरियाजी सहित अजाक्स, आकास एवं जनजातीय विकास मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मात्र 25 वर्ष की अल्पायु में उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उलगुलान का बिगुल फूंका और आदिवासी समाज को जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उनके संघर्ष ने राष्ट्रीय एकता और जनजातीय अस्मिता को नई मजबूती प्रदान की।

वक्ताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे भगवान बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेकर अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, सामाजिक एकता और समाज के विकास के लिए आगे आएं।

कार्यक्रम को जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी, पूर्व प्राचार्य ओंकारसिंह मेड़ा, प्राचार्य नितिन परमार, पंचायत इंस्पेक्टर ज्ञानसिंह चौहान, अजाक्स जिलाध्यक्ष कैलाशचंद्र वसुनिया एवं आकास जिलाध्यक्ष नानूराम गामड़ ने संबोधित किया।

इस अवसर पर आकास के कार्यवाहक अध्यक्ष कमलेश ताड़, PMUMS के विजय सिंह बारिया, TWTA ब्लॉक अध्यक्ष पवन खराड़ी, आकास ब्लॉक अध्यक्ष तोलसिंह निनामा, राज्य कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष संजय मखौड़, भारत वसुनिया, दिनेश खराड़ी, रतन खराड़ी सहित संपूर्ण आदिवासी समाज के कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जनजातीय विकास मंच के प्रमुख संजय मखौड़ ने किया तथा आभार पंचायत इंस्पेक्टर ज्ञानसिंह चौहान ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!