पेटलावद

माताजी की जन्मशताब्दी वर्ष के कार्यक्रम में शामिल होने 51 गायत्री परिजन हरिद्वार रवाना….

गायत्री शक्तिपीठ पेटलावद से बस द्वारा हुआ प्रस्थान, जन्मभूमि आंवलखेड़ा एवं तपोभूमि मथुरा के दर्शन करते हुए पहुंचेंगे शांतिकुंज…

पेटलावद डेस्क। परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हरिद्वार स्थित शांतिकुंज में 21 एवं 22 नवंबर को आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में सहभागिता करने के लिए गायत्री शक्तिपीठ पेटलावद से 51 गायत्री परिजनों का दल बस द्वारा हरिद्वार के लिए रवाना हुआ।

यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व सभी गायत्री परिजन गायत्री शक्तिपीठ पहुंचे, जहां उन्होंने परम पूज्य गुरुदेव एवं वंदनीया माताजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। इस अवसर पर शक्तिपीठ परिसर में श्रद्धा एवं उत्साह का वातावरण रहा।

बस प्रस्थान से पूर्व सभी परिजनों को तिलक लगाकर एवं शुभकामनाएं देकर विदाई दी गई। सभी परिजन इस आध्यात्मिक यात्रा को लेकर विशेष उत्साहित नजर आए। यात्रा के दौरान गायत्री परिजन परम वंदनीया माताजी की जन्मभूमि आंवलखेड़ा, तपोभूमि मथुरा सहित विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। इसके पश्चात सभी परिजन हरिद्वार स्थित गायत्री तीर्थ शांतिकुंज पहुंचकर जन्मशताब्दी वर्ष के भव्य आयोजनों में सहभागिता करेंगे।

उल्लेखनीय है कि परम वंदनीया माताजी का संपूर्ण जीवन नारी जागरण, समाज निर्माण, संस्कार संवर्धन एवं युग निर्माण के लिए समर्पित रहा है। उनके जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में गायत्री परिवार के परिजनों द्वारा विभिन्न आध्यात्मिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की जा रही है।

पेटलावद से 51 परिजनों का यह दल भी श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उमंग के साथ इस ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनने के लिए रवाना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!