झाबुआ डेस्क। मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के माननीय सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार 26 नवंबर को झाबुआ जिले के प्रवास पर रहेंगे। आयोग द्वारा जारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 12 बजे झाबुआ सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीयजनों से मुलाकात करेंगे।
इसके बाद दोपहर 1:30 बजे सर्किट हाउस से जिला जेल झाबुआ के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1:45 बजे जिला जेल पहुंचकर जेल का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे जेल में बंदियों से संवाद करेंगे, पौधारोपण करेंगे तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं मार्गदर्शन भी देंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 2:45 बजे झाबुआ से रायपुरिया होते हुए पेटलावद डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा एवं संत रविदास मंदिर पर माल्यार्पण कर भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। उक्त जानकारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जगदीश जाटव द्वारा दी गई।
आयोग के सदस्य का यह प्रवास संविधान दिवस के अवसर पर सामाजिक समरसता, अनुसूचित जाति वर्ग के हितों एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े विषयों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!