झाबुआ
संविधान दिवस पर झाबुआ पहुंचे अनुसूचित जाति मध्यप्रदेश आयोग के सदस्य बारेलाल अहीरवाल,,,जिला जेल में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर किया पुष्प अर्पण,,,कैदियों से की मुलाकात संविधान के महत्व और शासन की योजनाओं की दी जानकारी….

झाबुआ@आयुष पाटीदार
संविधान दिवस के अवसर पर अनुसूचित जाति मध्यप्रदेश आयोग के सदस्य बारेलाल अहीरवाल झाबुआ पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने जिला जेल पहुंचकर भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहेब के संविधान निर्माण में ऐतिहासिक योगदान तथा भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता,न्याय और मौलिक अधिकारों की गारंटी प्रदान करता है। संविधान में समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार एवं सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर दिया गया है बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए एक ऐसे लोकतांत्रिक भारत की नींव रखने में योगदान दिया,जहां सामाजिक न्याय और समानता को विशेष महत्व दिया गया है इसके पश्चात आयोग के सदस्य ने जिला जेल में निरुद्ध कैदियों से मुलाकात की तथा केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने शासन की योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के महत्व पर भी चर्चा की।
इसके बाद बारेलाल अहीरवाल सर्किट हाउस पहुंचे,जहां भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से स्वागत कर उनके झाबुआ आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुलाब परमार,पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश जाटव,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेमसिंह बसोड़,जिला महामंत्री दशरथ सिंह कट्ठा,जिला उपाध्यक्ष जगदीश नानोलिया,मुकेश सिसोदिया,मुकेश डामोर, मोहन यादव,भारत यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संविधान दिवस पर आयोजित इस प्रवास के माध्यम से बाबा साहेब के विचारों, संविधान में निहित समानता एवं सामाजिक न्याय के सिद्धांतों और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश दिया गया





