थांदला

8 लेन हाईवे पर सुरक्षा का सख्त पहरा,अवैध कट बंद करने और ट्रॉमा सेंटर शुरू करने के निर्देश कलेक्टर–एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण….

#Jhabuahulchul

थांदला@आयुष पाटीदार

जिले में 8 लेन सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट एवं पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार ने थांदला क्षेत्र में टोल नाके से लेकर जिले की सीमा तक संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि 8 लेन मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। उन्होंने सड़क पर बने सभी अवैध कटों को तत्काल बंद कराने, मार्ग के किनारे किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को हटाने तथा भविष्य में पत्थरबाजी जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी निगरानी एवं सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने मार्ग पर स्थित रेस्ट एरिया का भी निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया गया कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेस्ट एरिया एवं ट्रॉमा सेंटर को शीघ्र प्रारंभ किया जाए, ताकि दुर्घटना की स्थिति में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

कलेक्टर डॉ. भरसट एवं एसपी देवेन्द्र पाटीदार ने कहा कि सड़क सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं जनसुविधाओं से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं, जिससे 8 लेन मार्ग पर आमजन को सुरक्षित, सुगम और बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।

निरीक्षण के दौरान सहायक कलेक्टर सुश्री आयुषी बंसल, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भास्कर गाचले, एसडीओपी थांदला, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!