मेघनगर
कटे होंठ एवं कटा तालु के निःशुल्क ऑपरेशन के लिए जांच शिविर 13 सितंबर को….

मेघनगर@मुकेश सोलंकी
रोटरी क्लब अपना मेघनगर के तत्वावधान में द स्माइल ट्रेन इंडिया के सहयोग से कटे होंठ एवं कटा तालु से पीड़ित बच्चों एवं व्यक्तियों के लिए निःशुल्क ऑपरेशन जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का आयोजन 13 सितंबर 2026, रविवार को विश्वकर्मा मंदिर, मेघनगर, जिला झाबुआ (म.प्र.) में किया जाएगा।
रोटरी क्लब अपना मेघनगर के शिविर संयोजक रोटे. भरत मिस्त्री शर्मा ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य कटे होंठ एवं कटा तालु की समस्या से पीड़ित जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच एवं परामर्श किया जाएगा।
शिविर में परामर्श, जांच एवं आवश्यक दवाइयां पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी। जांच के बाद जिन मरीजों को ऑपरेशन की आवश्यकता होगी, उनके ऑपरेशन कोटा स्थित अस्पताल में निःशुल्क किए जाएंगे। ऑपरेशन के लिए मरीज या उनके परिजनों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विशेष बात यह है कि जिन मरीजों का पूर्व में ऑपरेशन हो चुका है और उसमें किसी प्रकार की कमी या समस्या रह गई है, उनकी भी जांच कर आवश्यकतानुसार सुधारात्मक ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
शिविर में द स्माइल ट्रेन इंडिया के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एवं प्रसिद्ध बर्न, कॉस्मेटिक, हेड एवं प्लास्टिक सर्जन डॉ. आलोक गर्ग (M.S., M.Ch.) विशेषज्ञ सेवाएं देंगे। डॉ. आलोक गर्ग ने पिछले 40 वर्षों में कटे होंठ, कटा तालु एवं विकृत नाक से संबंधित 11,000 से अधिक ऑपरेशन किए हैं।
रोटरी क्लब अपना मेघनगर ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि उनके आसपास यदि कोई बच्चा या व्यक्ति कटे होंठ अथवा कटे तालु की समस्या से पीड़ित है, तो उसे इस निःशुल्क शिविर में अवश्य लाएं और इस सेवा का लाभ दिलाएं।
शिविर में मिलने वाली सुविधाएं
– परामर्श — निःशुल्क
– जांच — निःशुल्क
– दवाइयां — निःशुल्क
– ऑपरेशन — निःशुल्क
– पूर्व में हुए ऑपरेशन की कमियों के सुधार की सुविधा भी उपलब्ध
अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें कमलेश गरवाल,मांगीलाल नायक,दीपक व्यास,भरत मिस्त्री शर्मा शिविर संयोजक





