परवलिया@उमेश पाटीदार
ग्राम पंचायत परवलिया में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समस्त विभागों के अधिकारी एक ही छत के नीचे उपस्थित रहे और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही उनका निराकरण किया गया। शिविर में थांदला एसडीएम, जनपद सीईओ, तहसीलदार, सरपंच दीमा सिंगाड़ सहित कृषि, राजस्व, पंचायत, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, खाद्य और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे एसडीएम थांदला ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास पैदा करना है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि ग्रामीणों को छोटे-छोटे कामों के लिए तहसील और जनपद के चक्कर न लगाने पड़े, इसलिए एक ही स्थान पर सभी विभागों के शिविर लगाए जा रहे हैं। जनपद सीईओ ने कहा कि इस तरह के शिविरों से पारदर्शिता बढ़ती है और ग्रामीणों को एक ही दिन में कई विभागों की सुविधाएं मिल जाती हैं। उन्होंने सरपंच और सचिव को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में निराकरण किया जाए। सरपंच दीमा सिंगाड़ ने कहा कि ग्राम पंचायत परवलिया में पहली बार इस तरह का बड़ा प्रशासनिक शिविर लगा है, जिससे ग्रामीणों को काफी राहत मिली है। उन्होंने सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। शिविर में अधिकारियों ने एक-एक कर सभी आवेदनों पर सुनवाई की और संबंधित विभागों को निराकरण के निर्देश दिए। कई आवेदनों को समय सीमा में पूरा करने का आश्वासन दिया गया। अंत में तहसीलदार ने सभी ग्रामीणों से अपील की कि वे शासन की योजनाओं का लाभ लें और किसी भी समस्या के लिए सीधे ग्राम पंचायत या तहसील कार्यालय में संपर्क करें।
Back to top button
error: Content is protected !!