परवलिया

स्व. रुस्तमसिंह चरपोटा की स्मृति में झापादरा में ओपन कबड्डी प्रतियोगिता 11 से प्रथम पुरस्कार 25 हजार, 13 सितंबर तक चलेंगे मुकाबले…

परवलिया@उमेश पाटीदार

स्व. श्री रुस्तमसिंह जी चरपोटा के जन्मदिवस की स्मृति में ग्राम झापादरा में ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 11 सितंबर से 13 सितंबर 2026 तक आयोजित होगी। आयोजन स्व. श्री रुस्तमसिंहजी चरपोटा मित्र मंडल एवं सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति झापादरा द्वारा किया जा रहा है।
आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन झापादरा, तह. मेघनगर, जिला झाबुआ में किया जाएगा। प्रतिदिन मुकाबले शाम 5 बजे से शुरू होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इंट्री फीस 500 रुपये रखी गई है।प्रतियोगिता में विजेता टीमों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम को 25,000 रुपये, द्वितीय स्थान पर 12,500 रुपये और तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 6,250 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि रेफरी का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य रहेगा। किसी भी खिलाड़ी को चोट लगने पर स्वयं की जवाबदारी रहेगी। वाद-विवाद की स्थिति में समिति का निर्णय सर्वमान्य होगा। हारा हुआ खिलाड़ी किसी अन्य टीम से नहीं खेल सकेगा। नशा करने वाले खिलाड़ी को ग्राउंड के बाहर कर दिया जाएगा। सभी मैच गद्दे पर खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के संरक्षक बालू हुमजी चरपोटा, अध्यक्ष राजेश चरपोटा, सचिव दौला डामोर और कोषाध्यक्ष सवेसिंग डामोर हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए थान्दला मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, मेघनगर मंडल अध्यक्ष रुपसिंग भूरिया, खवासा मंडल अध्यक्ष श्रीमती किरण देवदा सहित मंडल पदाधिकारी जुटे हुए हैं। रेफरी के रूप में मिट्टूसिंग गणावा, जानु मुणिया, कालू गणावा, सुमित डामोर, अमित सिंगाड़ीया और मनीष डामोर रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!