खवासा
गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबी 12 वर्षीय बालिका, मौत….

बामनिया@जीतेंद्र बैरागी
शुक्रवार को बामनिया चौकी अंतर्गत ग्राम अमरगढ़ तालाब में गणेश विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए अपनी सहेलियों के साथ तालाब पर पहुंची 12 वर्षीय पुष्पा मोहन गणावा निवासी चापानेर अचानक तालाब में डूब गई।
हादसा होते ही साथ मौजूद अन्य बालिकाओं ने ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद बालिका के शव को तालाब से बाहर निकाला।
घटना की सूचना मिलने पर खवासा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।





