Welcome to Jhabua Hulchul   Click to listen highlighted text! Welcome to Jhabua Hulchul
खवासा

लाइन इंस्पेक्टर बाबूलाल जायसवाल हुए सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी भावभीनी विदाई…..

खवासा@आनंदीलाल सिसोदिया/आयुष पाटीदार

विद्युत विभाग में अपनी सेवाएं देने वाले लाइन इंस्पेक्टर बाबूलाल जायसवाल सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्ति अवसर पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहकर्मियों द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबूलाल जायसवाल के कार्यकाल के दौरान उनके योगदान, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवाभाव को याद किया। इस दौरान उन्हें पुष्पमाला पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

सहकर्मियों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विभाग में उनके द्वारा दी गई सेवाएं हमेशा याद रहेंगी। विदाई समारोह के दौरान माहौल भावुक हो गया और सभी ने उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदा किया।

इस अवसर पर सहायक यंत्री मुकेश परमार, रमेश कटारा, रतनलाल चन्द्रावत, नितिन लोहार, हूर सिंह भाभर, गौरव जोशी समस्त स्टॉप उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!