रायपुरिया@राजेश राठौड़
दीपावली पर्व को लेकर आज गांव में लगे अंतिम त्योहारी हाट बाजार में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। इस दौरान मुख्य रूप से पशुपालकों ने अपने मवेशियों के श्रृंगार का सामान और रंग खरीदा।
गोवर्धन पूजा के दिन सुबह ग्रामीण अपने पशुओं को सजाते हैं और उन पर रंगों के छापे लगाते हैं। स्थानीय पशुपालक सावन ने बताया कि साल में एक बार मवेशियों को सजाने की परंपरा है ताकि वे सुंदर दिख सकें, क्योंकि इन्हीं पशुओं से आजीविका चलती है। इस बार अंचल में बारिश कम होने के कारण नकदी फसलों का उत्पादन प्रभावित हुआ, जिससे ग्रामीणों ने मुख्य रूप से जरूरत का ही सामान खरीदा।
इसके बावजूद बाजार में मिली-जुली ग्राहकी और काफी भीड़ नजर आई। माता-पिता ने बच्चों के लिए कपड़े, पटाखे और पूजा के लिए गन्ने खरीदे। इस आधुनिक युग में भी अंचल में पारंपरिक कैमरे वाले फोटो का क्रेज बरकरार है, और फोटोग्राफर की दुकानों पर तस्वीरें खिंचवाने के लिए लोगों की खासी भीड़ उमड़ी। व्यापारियों को इस आखिरी हाट से काफी उम्मीदें थीं, जो पूरी होती नजर आईं। रतलाम के एक व्यापारी ने बताया कि उनका सारा माल बिक गया है।
Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!