खवासा

खवासा में कल विशेष जनसुनवाई, कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट सुनेंगे आमजन की समस्याएं…!

ग्राम पंचायत भवन में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक होगी विशेष जनसुनवाई, मौके पर ही समस्याओं के निराकरण का रहेगा प्रयास

खवासा@आयुष पाटीदार/आनंदीलाल सिसोदिया

आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से खवासा नगर के ग्राम पंचायत भवन पर कल दिनांक 28 जुलाई को विशेष जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। जनसुनवाई सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें जिला कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट स्वयं उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, ताकि प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अधिक से अधिक मामलों का मौके पर ही निराकरण किया जा सके।

प्रशासन का उद्देश्य है कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और अधिकतम मामलों का निपटारा शिविर स्थल पर ही किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!