पूर्व विधायक के नेतृत्व में 2 दिवसीय भव्य कावड़ यात्रा देवझिरी से श्रृंगेश्वर महादेव धाम निकाली गई,,,देवझिरी से मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर जलाभिषेक हुआ श्री श्रृंगेश्वर महादेव सरकार का….

झकनावदा@नारायण राठौड़
सावन के अंतिम सोमवार को नगर में भोले की भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला पूरा नगर बोल बम, बोल बम, हर हर महादेव, भोले के जयकारों से गूंज उठा।
पूर्व विधायक वालसिंह मेडा के नेतृत्व में 2 दिवसीय कावड़ यात्रा में सैकड़ों कावड़ियों ने देवझिरी से मां नर्मदा का पवित्र जल कावड़ में भर कर अपनी 9 वी विशाल पैदल कावड़ यात्रा निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुवे शनि मंदिर परिसर में पहुंची ।जिसका नगर के सामाजिक संगठन द्वारा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा जेसीबी से पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया गया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया भी पहुंचे कावड़ यात्रा में
कांग्रेस के पूर्व विधायक द्वारा निकाली जा रही भव्य कावड़ यात्रा में सावन के अंतिम सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने भी शिरकत की और भोले की भक्ति में झूम उठे ।
श्री श्रृंगेश्वर महादेव धाम पर पहुंच कर बाबा महादेव का देवझिरी से मां नर्मदा का कावड़ में जल भर कर जलाभिषेक कर पूजन अर्चन कर दर्शन लाभ लिया और समस्त जिले वासियों,देश प्रदेश के लिए मंगल कामना की।
इस अवसर पर उपस्थित..
पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ,जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ,जिला कांग्रेस महामंत्री अजय व्होरा, पूर्व मंडी अध्यक्ष कांग्रेस नेता घनश्याम सिंह सेमलिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शक्ति सिंह सेमलिया, श्रेयांश वोहरा यशवर्धन सिंह उमरकोट, रमेश माली ,गोपाल विश्वकर्मा, सुनील मेडा ,कावड़िए उपस्थित रहे।





