Welcome to झाबुआ हलचल   Click to listen highlighted text! Welcome to झाबुआ हलचल
खवासा

संत रविदास जयंती की कलश वंदन यात्रा पहुंची खवासा, पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत,,,भाजपा पदाधिकारियों व रविदास समाज ने किया अभिनंदन, सामाजिक समरसता का दिया संदेश…

खवासा@आयुष पाटीदार/आनंदीलाल सिसोदिया

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही कलश वंदन यात्रा सोमवार को खवासा पहुंची। यात्रा का सबसे पहले ग्राम पंचायत भवन पर पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं समाजजनों द्वारा स्वागत-अभिनंदन किया गया। इसके बाद यात्रा बस स्टैंड पहुंची, जहां भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं रविदास समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।

कलश वंदन यात्रा का उद्देश्य गांव-गांव पहुंचकर संत रविदास जी के विचारों और सामाजिक समरसता, एकता एवं भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाना बताया गया। यात्रा के खवासा पहुंचने पर श्रद्धालुओं एवं समाजजनों में खासा उत्साह देखने को मिला।

ग्राम पंचायत भवन से लेकर बस स्टैंड तक यात्रा का जगह-जगह आत्मीय स्वागत किया गया। बस स्टैंड पर पुष्पवर्षा के दौरान श्रद्धालुओं और समाजजनों ने संत रविदास जी के जयकारे लगाए। वातावरण भक्तिमय नजर आया और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक यात्रा के स्वागत के लिए मौजूद रहे।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष देवीसिंह देवदा, सरपंच प्रतिनिधि शंकर खराड़ी, उपसरपंच मनोहर बारिया, सचिव कांतिलाल परमार, पंच प्रदीप सिसोदिया, शंभूलाल चंद्रावत, हीरालाल चंद्रावत, गोपाल चंद्रावत, संजय बामनिया, सुरेश चंद्रावत, कोदालाल रलोतिया सहित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

यात्रा में शामिल लोगों ने संत रविदास जी के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा समरस, सशक्त और श्रेष्ठ समाज के निर्माण का संकल्प लिया। संत रविदास जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में भाईचारा एवं समानता की भावना मजबूत करने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, रविदास समाज के सदस्य एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कलश वंदन यात्रा के खवासा पहुंचने से नगर में सामाजिक समरसता और एकता का संदेश गूंजता नजर आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!