Welcome to झाबुआ हलचल   Click to listen highlighted text! Welcome to झाबुआ हलचल
खवासा

पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर गाय को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, घायल हालत में तड़पती रही गाय,,,स्प्रिट ब्रेकर बनाने की मांग..

खवासा@आयुष पाटीदार/आनंदीलाल सिसोदिया

बामनिया रोड पर पुलिस चौकी के आगे बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। यहां एक गाय को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाय को वाहन कई मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। घटना के बाद आसपास के रहवासियों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और घायल गाय की हालत देखकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

रहवासियों का कहना है कि बामनिया रोड पर वाहनों की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। इसी मार्ग पर स्कूल भी स्थित है, जिसके चलते सुबह-शाम बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और लोगों की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद वाहन चालक तेज गति से वाहन दौड़ाते नजर आते हैं, जिससे आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल क्षेत्र के आसपास तत्काल स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं, ताकि वाहनों की रफ्तार पर लगाम लग सके और भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

फिलहाल घायल गाय को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा मदद के प्रयास किए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाला वाहन खवासा का ही है। चालक घायल गाय को तड़पता छोड़ मौके से फरार हो गया, जिससे रहवासियों में नाराजगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!