Welcome to झाबुआ हलचल   Click to listen highlighted text! Welcome to झाबुआ हलचल
सारंगी

लोकायुक्त इंदौर की बड़ी कार्रवाई, पटवारी 2,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार…

सारंगी@संजय उपाध्याय

लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने झाबुआ जिले की पेटलावद तहसील के सारंगी उप तहसील कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी संजय अमलियार को 2,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आवेदक पुनिया भूरिया की कृषि भूमि के सर्वे नंबर को फार्मर आईडी पर दर्ज करने के एवज में पटवारी द्वारा अवैध राशि मांगी गई थी। शिकायत के सत्यापन के बाद, आज दिनांक 30 जुलाई 2026 को निरीक्षक सचिन पटेरिया के नेतृत्व में गठित लोकायुक्त टीम ने मीटिंग हॉल में यह ट्रैप कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!